बागपत। जनपद में शराब तस्करी रुक नहीं रही है। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ा चौकी पुलिस ने कार में शराब लाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
चौकी पुलिस बुधवार को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा की ओर से एक कार आती हुई दिखाई दी। चेकिंग के दौरान उसको रोक लिया। तलाशी लेने पर उसमें शराब लदी हुई मिली। कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया । कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि पकड़े गए आरोपी रविंद्र पुत्र अंग्रेज और मंजीत पुत्र रणवीर निवासी सोनीपत है। उनकी कार से 32 पेटी शराब बरामद हुई है।