फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की आवाज से दहले लौहड्डा गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लौहड्डा गांव में रविवार की रात्रि में रुपये न देने पर एक मकान पर तीन-चार लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गोलियों की आवाज से गांव के लोग दहशत जुदा हो गए और बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन

लौहड्डा गांव में एक व्यक्ति पर पैसे लेकर काम न करने पर गांव के ही व्यक्ति ने कई बार दिए रुपये मांगे, लेकिन उसने रुपये नहीं लौटाएं, तो रविवार की रात्रि में रुपये लेेने के लिए तीन लोग उनके मकान पर गए और उसने बहाना बनाते हुए कहा कि रुपये बाद में दूंगा और उन्होंने गुस्से में मकान पर गोलियां चलाई। इससे परिवार के लोगों ने कमरे के अंदर छिपकर जान बचाई, गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग भयभीत हो गए, बाद में गोली चलाने वाले लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। गोलियों की आवाज के कारण गांव के लोगों में पूरी रात भय व्याप्त रहा। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस में कोई तहरीर नहीं आई है, इस संबंध में कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि गोली चलने के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है, यदि कोई आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें