बंदियों के लिए गए बयान, अधिकतर ने साधी चुप्पी
बागपत। जिला कारागार में पिस्टल पहुंचने और मुन्ना बजरंगी की हत्या की जांच चल रही है। जेल प्रशासन और पुलिस ने बंदियों के बयान लिए हैं। अधिकतर बंदी चुप्पी साधे हुए हैं। कुछेक बंदियों को भरोसे में लेकर पुलिस ने महत्वपूर्ण जानकारी ली है। इसके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है।
जिला जेल में पिस्टल पहुंचने और जेल में हत्या की अलग-अलग जांच चल रही है। जेल प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि आखिर किसकी लापरवाही से पिस्टल जेल तक पहुंचा। डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी जेल में डटे हुए हैं। जेल के लंबरदारों से भी गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकतर बंदी चुप्पी साधे हुए हैं। हत्या के मामले में भी विवेचक खेकड़ा थाना प्रभारी रजनीश कुमार जांच में जुटे हुए हैं। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि बंदियों के बयान लिए गए हैं।