दोघट (बागपत)। पुलिस ने बाइक लूट के मामले में फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। वहीं तवेला गढ़ी में इंटर कॉलेज के पास लूट के इरादे से खड़े युवक को पुलिस ने तमंचे सहित पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
दो माह पहले हुई बाइक लूट की घटना में फरार चल रहे यूनुस पुत्र फैय्याज निवासी दोघट को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक बैग बरामद हुआ है। उसने लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार कर लिया। इस मामले में पुलिस पहले ही पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं पुलिस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कालेज तवेला गढ़ी के पास लूट के इरादे से खड़े चिंताराम पुत्र बेदू निवासी तवेला गढ़ी को 315 बोर के तमंचे व दो कारतूस के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।