फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कोच में घुसे पुरूष, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन मेें बृहस्पतिवार की सुबह महिला कोच मेें कुछ पुरुष द्वारा जबरन घुसने पर महिलाओं ने हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों की बीच नोंकझोंक भी हुई। सूचना पर जीआरपी और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 74021 जैसे ही बागपत रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी। तो महिला कोच में कुछ पुरुष यात्री जबरन घुसे। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो पुरुष यात्री अभद्रता पर उतर गए। इसको लेकर महिलाओं और पुरुषों के बीच नोंकझोंक भी हुई। हंगामे की सूचना पर जीआरपी और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को समझा-बुझाकर शांत किया। महिलाओं ने कहा आए दिन महिला कोच में पुरुष घुस जाते हैं, जिस कारण महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस करती है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होती। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने कहा ट्रेन में हर समय चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें