फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित किशनपुर बराल बस स्टैंड पर बाइक से अपने पिता के साथ शामली जा रही कक्षा चार की छात्रा बाइक से गिर गई। बाइक के पीछे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना के बाद भीड़ जमा हो गई। छात्रा को गंभीर हालत में बड़ौत के निजी अस्पताल लाया, वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। बाद में परिजन बिना कोई कानूनी कार्रवाई के छात्रा के शव साथ ले गए।
विज्ञापन

मृतका नोमीन(11) पुत्री इरशाद छपरौली की रहने वाली थी। वह कक्षा चार में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार को वह अपने पिता इरशाद के साथ बाइक पर सवार होकर शामली में अपने मामा के पास जा रही थी। इरशाद जब बाइक लेकर किशनपुर बराल में बस स्टैंड पर पहुंचा तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे खड़ी एक कार के चालक ने अचानक खिड़की खोल दी। इससे बचने के चक्कर में इरशाद का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पर पी े बैठी उसकी बेटी नोमीन सड़क पर गिर गई। पीछे शादी का सामान लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया उसके ऊपर से उतर गया। इससे वह घायल हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को भाग कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। घायल छात्रा को बड़ौत निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां के चिकित्सकों ने नोमीन को मृत घोषित किया। बाद में छात्रा के पिता इरशाद ने पुलिस को कोई कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया और बेटी के शव को छपरौली वापस ले गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को छोड़ दिया है। छात्रा की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसके शव को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें