फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी में पकड़ा गया ट्रक चोर, धुनाई कर पुलिस सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुराना कस्बा के सुभाष गेट के पास से ईंटों से भरा ट्रक चोरी करने के बाद चोर लोनी लेकर पहुंच गए। लोगों ने लोनी में ईंट बेचते समय एक चोर को पकड़ लिया। लोगों ने धुनाई कर आरोपी पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

बागपत की माता कॉलोनी निवासी इंतजार का ट्रक सुभाष गेट के पास शनिवार की रात में खड़ा था। इसमें ईंटें भरी हुई थी। वहां से ट्रक चोरी हो गया। वारदात की जानकारी मिलते ही इंतजार और उनके परिजनों ने ट्रक की तलाश शुरू कर दी और पुलिस को घटना की सूचना दी । पुलिस भी ट्रक की तलाश में जुट गई। दूसरी तरफ चोर ट्रक लेकर लोनी पहुंच गए। वहां ईंटें बेचने की तैयारी में लग गए। कई लोगों से रुपये की बात कर रहे थे। इसी दौरान शक होने पर एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए युवक अफजाल निवासी केतीपुरा बागपत ने बताया वह अपने साथी सलमान के साथ ट्रक चोरी करके लाया है। बाद में उनकी जमकर धुनाई की और बागपत पुलिस को फोन करके जानकारी दी। इसके बाद बागपत पुलिस लोनी पहुंचकर आरोपी अफजाल को लेकर आई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा अफजाल ने अपने साथी सलमान के साथ मिलकर ट्रक चोरी किया था। अफजाल को जेल भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें