फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पहुंचे खातेदारों और ठेली वालों में मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नेहरू रोड पर बृहस्पतिवार को दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां पर लगे एटीएम से रुपये निकालने आए कुछ खातेदारों और ठेली वालों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर ठेली वाले भाग गए। खातेदारों ने पुलिस से एटीएम के सामने से ठेली हटाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर के समय नगर के कुछ युवा खातेदार नेहरू रोड पर लगे एटीएम से रुपये निकालने के लिए पहुंचे तो उनकी एटीएम के सामने खडे़ ठेली वालों के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात और घुसे से हमला बोला। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस के आने से पहले ही ठेली वाले वहां से भाग निकले। खातेदारों ने कहा काफी समय से कुछ ठेली वाले एटीएम के सामने खडे़ होते हैं, इस दौरान एटीएम मेें रुपये निकालने पहुंचे खातेदारों ं के साथ झगड़ा और लूटपाट की घटना होने की संभावना बनी रहती है, पहले भी कई बार यह मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। इससे आसपास के लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें