फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस टैंकर की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस टैंकर की चपेट में आने से किशोर की मौत, दो घंटे लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव हासंपुर में गैस टैंकर की चपेट में आने से वीरवार देर शाम को एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई। हादसे के बाद गुस्साएं ग्रामीणों में रोष फैल गया और उन्होंने फतेहाबाद-सरदूलगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। करीब 2 घंटे तक लगे इस जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। जाम की सूचना पाकर एडीसी सतबीर जांगू, डीएसपी धर्मबीर पूनिया व जगदीश काजला, सदर थाना प्रभारी आत्माराम मौके पर पहुंच गए। एडीसी के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव हांसपुर निवासी रणदीप सिंह (15) पुत्र चरणजीत सिंह अपनी बहन के साथ स्कूटी पर बैठकर गांव में अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सरदूलगढ़ की ओर से आ रहे एक गैस टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में रणदीप तो टैंकर की चपेट में आ गया और उसकी बहन सड़क पर दूर जा गिरी। हादसे के बाद गैस टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में रणदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अकसर इस रोड से गैस व तेल के टैंकर गुजरते हैं, जिससे हमेशा हादसों का भय बना रहता है। वह पहले भी इसकी शिकायत प्रशासन को कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने तेल व गैस टैंकरों के रूट बदलने की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। इससे पहले भी इन टैंकरों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। जाम की सूचना पाते ही एडीसी सतबीर जांगू, डीएसपी धर्मबीर पूनिया व जगदीश काजला, बीडीपीओ सोमबीर कादियान तथा सदर थाना प्रभारी आत्माराम मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण इस मार्ग से टैंकरों के आवागमन पर रोक लगाने व ब्रेकर बनवाने के लिए अड़े हुए थे। इसके बाद प्रशासन व ग्रामीणों में बातचीत हुई और एडीसी ने उनकी मांगों को जल्द ही पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें