फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र में 10 नलकूपों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

हेवा, तुगाना एवं कूड़ी गांव के जंगल में मंगलवार की रात में चोर 10 किसानों के नलकूपों से ताले तोड़कर हजारों रुपये के विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने तहरीर दी।
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र में कई दिन से चोरों ने आतंक मचा रखा है। मंगलवार की रात में चोर हेवा, तुगाना और कूड़ी गांव के जंगल में किसान भंवर सिंह, रमेश, रणवीर, मांगा, हरवीर, सुधीर सहित दस किसानों के नलकूपों के ताले तोड़कर स्टार्टर, केबिल समेत अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह जब किसान नलकूपों पर गए तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली। नलकूपों पर चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि आए दिन नलकूपों पर चोरी हो रही है। पुलिस घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल हो रही है। पीड़ित किसानों ने थाने में चोरी के संबंध तहरीर दी। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें