बड़ौत (बागपत)। टयौढ़ी गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ, इसमें दोनों पक्ष के दो लोग घायल हो गए। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। घायलों मेें एक पक्ष से दीपक पुत्र राजकिशोर व दूसरा पक्ष का दिनेश पुत्र राम सिंह निवासी टयौढ़ी शामिल है। बुधवार की सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। सूचना पर 100 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।