बड़ौत (बागपत)। छपरौली चुंगी पर तीन शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया, जो उधर से गुजरता उसे गाली गलौच व हाथापाई के लिए दौड़ पड़ते। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और हाईवे जाम हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक को दबोचा, जबकि दो फरार हो गए।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार की दोपहर छपरौली चुंगी के पास तीन शराबी युवकों ने जमकर उत्पात मचाया और हाईवे के बीच में खड़े होकर जमकर उत्पात मचाया। वे राहगीरों के साथ गाली-गलौच करते और हाथापाई का प्रयास करते। वहां भारी भीड़ जमा हो गई और हाईवे अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटा मार्ग आवागमन के लिए खुलवाया, पुलिस ने एक दबोचा, जबकि दो फरार हो गए। अभी वह नशे की हालत में है। कोतवाल बीएस सिरोही ने बताया कि शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे, एक को हिरासत में लिया गया है।