फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हईवे पर बाप-बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मवी कलां गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पति समेत कुछ लोगों ने महिला और उसके पिता को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों ने कोतवाली में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

भिक्कनपुर निवासी रुखसार की शादी ताहिर निवासी खेकड़ा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। उसका पति भी उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। इसी दौरान पति के दूसरी युवती से संबंध हो गए। रुखसार ने इसका विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में रुखसार ने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। अब यह मामला बागपत न्यायालय में विचाराधीन है।
रविवार शाम रुखसार अपने पिता शौकीन के साथ बाइक पर सवार होकर बागपत में किसी काम से आ रही थी। जब ये दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मवीकला गांव के पास पहुंचे तो पति सहित कुछ अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया और उन्हें पीटा। इसमें पिता-पुत्री घायल हो गए। बाद में हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सोमवार को मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर घायल रुखसार और उसका पिता एसपी जयप्रकाश से मिले। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें