फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ लोगों ने पशु व्यापारी पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के कुरैशियान मोहल्ले मेें बृहस्पतिवार की देर रात्रि में लेन-देन को लेकर कुछ लोगों ने एक पशु व्यापारी पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। इसमें पशु व्यापारी बाल-बाल बचा और एक मकान मेें छिपकर जान बचाई। गोली मोहल्ले में दहशत फैल गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित पशु व्यापारी गुल्लू कुरैशियान मोहल्ला बागपत का रहने वाला है। वह पशु बेचने व खरीदने का काम करता है। गत चार दिन पहले उसका बागपत में कुछ युवकों से पशुओं के रुपये के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई । बृहस्पतिवार को देर रात में जब गुल्लू मोहल्ले के लोगों के साथ खड़ा था, तभी बाइक पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने उस पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। इससे गूल्लू बाल-बाल बचा। उसने एक मकान मेें छिपकर जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग गए। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें