दो बहनों से छेड़छाड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज
बड़ौत (बागपत)। दो दिन पहले मंदिर से पूजा कर लौट रही दो सगी बहनों से छेड़छाड़ करने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई।
पुलिस के अनुसार शनिवार को शाम के समय पंचवटी मंदिर से पूजा कर लौट रही बिनौली रोड निवासी दो सगी बहनों से पंचवटी रजबाहे पुल पर दो युवकों ने छेड़छाड़ की । युवतियों के शोर मचाने पर एक युवक भाग निकला , जबकि दूसरे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के न आने के कारण जब लोग उसे रिक्शा में बैठाकर कोतवाली ले जाने लगे तो वह रिक्शा से कूद कर भाग गया । इस मामले में युवतियों के पिता ने रविवार को कोतवाली में खत्री गढ़ी निवासी प्रवीण के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने रविवार को शाम के समय छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।