फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में मंदिर का ताला तोड़कर सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। चोरों ने रामनगर गांव के हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर सामान चोरी किया। लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस से केस का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर क्षेत्र के रामनगर गांव के भगवान बाल हनुमान मंदिर का मंगलवार की रात में चोरों ने ताला तोड़कर कीमती सामान, सोलर लाइट, बैटरी चोरी की। बुधवार सुबह पूजा करने के लिए लोग मंदिर में पहुंचे तो उन्हें वहां सामान बिखरा मिला। तलाश करने पर उक्त सामान गायब मिला। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर केस का खुलासा करने की मांग की। थाना प्रभारी तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा जल्द ही केस का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें