फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लधवाड़ी गांव में होली खेलने को लेकर हुए झगड़े में दूसरे पक्ष ने भी एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। आरोपियों पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। एसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लधवाड़ी गांव निवासी बालेश पत्नी नरेश परिवार के लोगों के साथ बुधवार को एसपी दफ्तर पहुंची। उन्होंने एसपी को बताया कि 21 मार्च को होली के दिन वह घर पर अकेली थी। उसका पति व बेटा गांव में किसी काम से गए हुए थे। शाम साढ़े छह बजे नौ-दस लोग होली खेलने के बहाने घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर पति और बेटा बचाव में आए तो उनकी लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घर में तोड़फोड़ की। आरोप है कि हमलावर 12 हजार रुपये व जेवरात भी लूट ले गए। उसने सरूरपुर पुलिस चौकी पर तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने उल्टे हमलावरों की तहरीर पीड़ितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उसने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें