फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बाघू गांव में एक माह पहले युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचे व कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन

बाघू गांव में 25 फरवरी को इंद्रपाल व उदयवीर पक्ष में रंजिश के चलते विवाद के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इस दौरान तमंचों से फायरिंग भी हुई । पैर में गोली लगने से इंद्रपाल का भतीजा तरुण घायल हुआ। उदयवीर पक्ष से भी कई लोग घायल हुए। इंद्रपाल अंकुर व मोनू पुत्र उदयवीर, नीरज पुत्र सोहन पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने टटीरी कस्बे से आरोपी अंकुर व मोनू को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए। दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें