फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध फायरिंग से हजूराबाद गढ़ीवासी दहले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हजूराबाद गढ़ी गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों तरफ से 30 राउंड हवाई फायरिंग की गई। गोलियों की आवाज से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

हजूराबाद गढ़ी गांव में अनिल, अंकित की दूसरे परिवार के कलीराम से रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार को शाम के समय दोनों पक्षों में रंजिश के चलते कहासुनी हो गई। दोनों तरफ से हवाई फायरिंग शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने 30 राउंड के लगभग गोलियां चलाईं। किसी को गोली नहीं लगी है। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने घर के दरवाजे बंद कर दिए। सूचना पर सिंघावली अहीर थाने की पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उनसे पूछताछ की जा रही है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों में हवाई फायरिंग हुई हैं। जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें