बड़ौत (बागपत)।
बाइक सवार युवकों ने अमीनगर सराय रोड पर ब्राह्मण एकता कल्याण समिति के नगर अध्यक्ष के साथ मारपीट की। साथ पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
ब्राह्मण एकता कल्याण समिति के नगर अध्यक्ष करुण तिवारी उर्फ मन्नू आजादनगर निवासी मंगलवार को शाम के समय अमीनगर सराय रोड पर किसी कार्य के लिए गए, तभी दो अलग-अलग बाइक पर सवार दो तमंचाधारी युवक मिले। उन्होंने गाली-गलौच कर मन्नू के साथ मारपीट कर पिस्टल तान दी और कहा कि तुम बहुत लोगों को सिफारिश करते हो, तुम्हें जान से मार देंगे। तभी एक वृद्ध उधर से आया तो उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी पिस्टल हवा में लहराते हुए भाग गए। इसके बाद मन्नू समाज के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और इस संबंध में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने कहा मामले की जांच शुरू कर दी।