खेकड़ा (बागपत)।
मंगलवार की सुबह करीब सात बजे थाना पुलिस को सूचना मिली की कि पाठशाला मार्ग पर पानी की बोतलों से लदा एक टेंपो जा रहा है। टेंपो में लदे माल का चालक के पास बिल आदि भी नहीं है। वह कर चोरी कर पानी को बेचने जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर टेंपो समेत चालक को पकड़ लिया और थाने ले आई। तलाशी लेने पर टेंपो में पेयजल से भरी बोतलें मिलीं। इनका चालक के पास कोई बिल मौके पर नहीं मिला। बाद में टेंपो चालक के बिल लाकर पुलिस को दिखाए। पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर टेंपो को छोड़ दिया।