फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे की दीवार गिरी, मलबे में दबने से किशोरी समेत दो लड़कियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। मवी कलां गांव में ईंट भट्ठे की भराई से पहले दीवार की लिपाई कर रही तीन दलित लड़कियां दीवार गिर जाने से मलबे में दब गई। मजदूरों और आसपास के लोगों ने किसी तरह मलबे से तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो लड़कियों की मौत हो चुकी थी। गंभीर घायल तीसरी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों ने हंगामा कर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मवी कलां गांव के खेतों में स्थित ईंट भट्ठे की भराई का कार्य तैयारी चल रहा है। भराई से पहले भट्ठे के चारों ओर की दीवारों की लिपाई कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय लिपाई के दौरान अचानक दीवार का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे में काम कर रही दलित वेदपाल की बेटी रूबी (21), विजय पाल की बेटी ज्योति (15) और बिजेंद्र की पुत्री काजल (17) मलबे में दब गई। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। अन्य मजदूरों ने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे भट्ठा कर्मचारियों और खेतों में काम कर रहे किसानों ने बड़ी मशक्कत कर मलबे से तीनों लड़कियों को निकाला, लेकिन तब तक रूबी और ज्योति की मौत हो चुकी थी। काजल को बेहोशी की हालत में बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन दोनों लड़कियों के शव लेकर अपने घर पहुंचे। चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी गांव में पहुंची और प्रकरण की जानकारी ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिए। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। इस बीच बड़ौत एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, खेकड़ा सीओ वंदना शर्मा और बालैनी पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बालैनी थाने में विजयपाल ने इत्तफाकिया हादसा होने की तहरीर दी। उधर, बालैनी थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें