फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग करने गए तीन किशोर लापता, अपहरण का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत कस्बे में कोचिंग करने गए तीन किशोर रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। तलाश करने पर पता नहीं चला तो कोतवाली में अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस को उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस उनको बरामद करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बड़ौत के पांडव रोड निवासी शुभम अपने दो साथियों के साथ घर से कोचिंग करने के लिए 26 जून को कोचिंग सेंटर पर गए । उसके वापस घर नहीं लौटे। शाम तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बाद में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। बड़ौत कोतवाली पर अपहरण की धारा में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ। कोतवाल हरेराम यादव का कहना है कि लापता लड़कों की लोकेशन दिल्ली में मिल रही है। पुलिस की टीम उनको तलाश करने के लिए वहां पर गई है। जल्द ही उनको बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें