सबमर्सिबल लगाने को लेकर सभाखेड़ी में संघर्ष, पथराव
बड़ौत (बागपत)। सभाखेड़ी गांव में सबमर्सिबल लगाने को लेकर हुए विवाद में परिवार के लोगों ने एक घर पर जमकर पथराव किया और लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इसमें एक परिवार समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
घायलों में नाजिर, ताहिर, रहमान, शबनम, निवासी सभाखेड़ी गांव के रहने वाले है। नाजिर अपने यहां सबमर्सिबल लगवा रहा है। उसके ही परिवार के कुछ लोग इसका विरोध कर रहे है। इसे लेकर शुक्रवार की सुबह कहासुनी हो गई थी। इसके बाद नाजिर के घर पर विरोधियों ने जमकर पथराव किया और घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर हमलावर भाग गए।