फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने मोहल्ला पीरजादगान में दंपति को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित दंपति ने कैराना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पांच दिन पूर्व मोहल्ला पीरजादगान निवासी अब्दुल वहाब के आठ वर्षीय पुत्र सायान की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। उसने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम चार युवक मकान में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी पीटकर घायल कर दिया गया। इसके बाद धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित अब्दुल ने कैराना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पेशी पर नहीं लाए जा सके बदमाश
कैराना। हत्या लूट, डकैती व रंगदारी के मामलों में जेल में बंद विपुल खूनी और उसके साथी शत्रु को एक माह पूर्व कांधला क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ में दोनों बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए थे। शुक्रवार को इनकी कैराना स्थित कोर्ट में पेशी थी, लेकिन कांवड़ में व्यस्तता के चलते इन्हें कोर्ट में पेशी पर नहीं लाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें