फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईबर चोरो ने व्यक्ति के खाते से उडायी नगदी।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर निवासी एक युवक के बैंक खाते से चोरों ने 53 हजार रुपये की आनलाइन शॉपिंग कर डाली। पीड़ित खाताधारक ने थाने में पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये तहरीर दी।
विज्ञापन

नगर निवासी व्यक्ति सुरेंद्र सिंह शुक्रवार को खेकड़ा थाने मे पहुंचा, उसने तहरीर में बताया कि उसके बैंक खाते से शुक्रवार ने किसी ने 53 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। उसने बताया कि दो दिन पूर्व उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, उसने अपने को बैंक शाखा का मैनेजर बताते हुए कहा कि तुम्हारा एटीएम कार्ड बंद हो गया है। उसे दोबारा चालू कराने के लिए एटीएम कार्ड का नंबर बता दो। उसे चालू कर दिया जायेगा। सुरेंद्र ने उसे एटीएम कार्ड का नंबर बता दिया। इसके बाद उसके खाते से 53 हजार रुपये की आनलाइन शॉपिंग कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें