बड़ौत (बागपत)। गुराना रोड निवासी ब्राह्मण सेवा समिति बड़ौत नगर के अध्यक्ष के बेटे को वरुण लुहारी ने अपने साथियों के साथ धमकी दी कि यदि मुकदमे गवाही दी तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इससे उनका परिवार भयभीत हो गया। उन्होंने कोतवाली में तीन के खिलाफ तहरीर दी है।
ब्राह्मण सेवा समिति बड़ौत के नगर अध्यक्ष श्रद्धानंद शर्मा के बेटे प्रमोद शर्मा को चार लोगों ने 29 नवंबर 2017 में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया, इसमें वरुण लुहारी, सचिन उर्फ मोंटू, गौतम, सोनू, जेल गए थे। अब वे जमानत पर छूटकर आ गए हैं। श्रद्धानंद शर्मा ने बताया कि सोमवार को उसका छोटा बेटा राजू शर्मा घर के बाहर बैठा था, तभी वरुण लुहारी अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और उसने कहा कि यदि गवाही दी और केस वापस नहीं लिया तो पूरे परिवार को गोली से उड़ा देंगे। इसके बाद आरोपी गाली-गलौच कर भाग गए। उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।