फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले में बच्ची सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौली गांव में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। शनिवार की रात में बंदरों की फौज ने गांव के दो व्यक्तियों व एक बच्ची पर हमला बोलकर घायल कर दिया। घायलों को मेरठ के एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार की रात में बंदरों ने गांव बड़ौली के दिनेश और राहुल पुत्र संजीव और उनके पड़ोसी दिनेश की 12 वर्षीय बच्ची नेहा को काटकर घायल कर दिया। तीनों घायलों को गांव के ही एक निजी चिकित्सक के यहां से मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने कहा वन विभाग के अफसरों से कई बार बंदर पकड़वाने की मांग की, लेकिन अफसरों ने कोई सुनवाई नहीं की। इससे ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोष पनप रहा है। इनमें जसवीर, बबलू, पम्मी, सुदेश, आनंद , देवेंद्र आदि रहे। दूसरी तरफ वन क्षेत्राधिकारी राजपाल ने कहा विभाग के पास बंदरों को पकड़ने की टीम नहीं है। मथुरा से टीम बुलाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रशासन व वन विभाग की लापरवाही के चलते बंदरों ने गांव में आतंक मचा रखा है। बंदर एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें