फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से हजारों की नगदी निकालने में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। न्यायालय के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कृष्णपाल सिंह के खाते से 50 हजार रुपये की नगदी निकालने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

सूजरा गांव निवासी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि वे न्यायालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त है। परिवार सहित बागपत में मोहल्ला पुरानी तहसील यमुना रोड पर रहते हैं। पांच नवंबर को उनके मोबाइल पर युवक का फोन आया। उसने अपने को एसबीआई बैंक का अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड का नंबर और पासवर्ड पूछा। उन्होंने दोनों उसे बता दिए। इसके बाद मोबाइल पर खाते से 50 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। उन्होंने परिजनों को मामले के बारे में बताया और बैंक पहुंचकर एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की । इस मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें