फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे सहित 30 पर केस दर्ज

Sun, 18 Nov 2018 01:07 AM IST
मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे में शुक्रवार की रात में पक्षों में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर के बेटे सहित 30 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। झगड़े में घायल एक युवक को सीएचसी से हायर सेंटर के लिए रेफर किया। इससे तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

छपरौली कस्बे में शुक्रवार की रात में मामूली विवाद को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर के बेटे और उसके दोस्तों के साथ हेवा गांव के युवकों का झगड़ा हो गया । दोनों पक्षों में लाठी और डंडे चले। इसमें हेवा निवासी विकास घायल हो गया । उसे सीएचसी से हायर सेेंटर रेफर किया। इस मामले में हेवा निवासी यशपाल ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर के बेटे अक्षय, धर्मेंद्र, रोहित, अंकुर और एक अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की पत्नी अनीता ने हेवा गांव के विकास, सूरज, नितिन, अंकुर, मयंक सहित 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अनीता देवी ने बताया कि 25 युवकों ने अचानक उनके घर पर हमला बोला। उसके बेटे की जान से मारने की कोशिश की। इसमें बेटे व उसे काफी चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें