फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर मिल में किसानों में संघर्ष, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मलकपुर मिल में बुधवार रात किसानों के दो गुटों मेें जमकर संघर्ष हुआ और तोड़फोड़ की गई। इसमेें तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं, बुधवार की रात में टोकन बंद होने के कारण गन्ना लेकर आए किसानों की भीड़ लगी थी। इसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। संघर्ष और और हंगामे के चलते मिल में दो घंटे तक तौल कार्य बाधित हुआ।
विज्ञापन

कुछ किसानों ने बताया कि बुधवार की रात में करीब 12 बजे मलकपुर मिल ने टोकन देना बंद कर दिया । इससे गन्ना तौल के लिए पहुंचे किसानों की लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली आगे निकालने के विवाद में मलकपुर और ककौर के किसानों में संघर्ष हो गया। ककौर के किसान के ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की गई। इस घटना में किसान किरत पाल, दीपेंद्र और भीम घायल हो गए। इस घटना के दौरान मिल में तौल कार्य करीब दो घंटे तक बाधित रहा। किसानों ने मिल प्रबंधन पर मनमानी और व्यवस्थाओं की ओर ध्यान न देने का आरोप लगाकर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें