फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम को घर में घुसने नहीं दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले में छापेमारी करने गई विद्युत निगम की टीम को कुछ लोगों ने आधा घंटे तक मकान के अंदर नहीं घुसने दिया। इस दौरान लोगों की विद्युत निगम की टीम के साथ नोंकझोंक हुई। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घर पर मौजूद महिलाओं ने चेकिंग कराने से मना कर दिया। नतीजन टीम को वहां से बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत निगम के जेई टाऊन इंद्रपाल के नेतृत्व में बुधवार को विद्युत निगम की टीम पठान कोठ मोहल्ले में लाखों रुपये के एक बकायेदार के यहां पर चेकिंग करने पहुंची। टीम जैसे ही मकान के पास पहुंची, घर पर मौजूद महिलाओं ने अंदर से मकान की कुंडी बंद कर ली और करीबन आधे घंटे तक टीम को मकान के अंदर नहीं घुसने दिया। चेकिंग की सूचना पर वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस दौरान लोगों की टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। घर में मौजूद महिलाओं ने कहा करीब तीन माह से उनके यहां की बिजली सप्लाई बंद है, लेकिन फिर भी अधिकारी उन पर एक लाख से अधिक बकाया दर्शा रहे हैं, घर में कोई भी आदमी नहीं है, बिना आदमी के हम चेकिंग नहीं करने देंगे। आरोप लगाया कि अवैध वसूली के चक्कर में निगम के लोग मीटर के साथ छेड़छाड़ कर उसमें रीडिंग गलत भर देते हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन फिर भी टीम को बैरंग लौटना पड़ा। इस संबंध में जेई टाऊन इंद्रपाल ने कहा बकायादारों पर कोई रहम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें