करनाल से भागे प्रेमी युगल ने सुरक्षा मांगी
बड़ौत (बागपत)। हरियाणा के करनाल जनपद के गांव से पांच दिन पहले भागे प्रेमी युगल ने कोतवाली में पहुंचकर सुरक्षा दिलाने की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके परिजन उन्हें जान से मार सकते हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर हरियाणा पुलिस और परिजनों को सूचना दे दी है।
करनाल जिले के रुकसाना गांव के एक युवक का वहीं की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ रहने की कस्मे भी खा ली थीं, लेकिन परिजन उनकी शादी करने को तैयार नहीं थे। पांच दिन पहले दोनों घर से भाग निकले और उन्होंने बृहस्पतिवार को कोतवाली में पहुंचकर कहा उन्हें बचा लो नहीं तो उनके परिजन उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद पुलिस इसकी सूचना हरियाणा पुलिस को पहुंचाई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने कहा प्रेमी युगल को हरियाणा पुलिस या उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।