दोघट (बागपत)। फौलादनगर गांव व टीकरी कस्बे में मामूली कहासुनी को लेकर हुई मारपीट में सात लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। घायलों ने तहरीर दी।
फौलादनगर गांव के जंगल खेत से गन्ने का बीज उठाकर ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस में एक पक्ष के शमशाद, रियाज व नफीस पुत्र अजीज अली घायल हो गए। घायल शमशाद ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। कस्बा टीकरी में मामूली कहासुनी को लेकर जसवीर व ओमपाल पक्ष के बच्चों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के ओमपाल व उसका बेटा अंकित तथा दूसरे पक्ष से जसवीर व उसका बेटा राहुल घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भेजा है। पुलिस ने टीकरी निवासी ओमपाल, अंकित, जसवीर, राहुल का शांति भंग की धाराओं में चालान किया है।