फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य को गोली से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खट्टा प्रहलादपुर के देव नागरी इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने गांव के दो लोगों पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। आरोपियों ने मारपीट की और जाति सूचक शब्द भी कहे। प्रधानाचार्य ने चांदीनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित सीओ खेकड़ा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

देव नागरी इंटर कॉलेज, खट्टा प्रहलादपुर के कार्यवाहक प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह ने बताया कि वे हाथरस जनपद के रहने वाले हैं और अनुसूचित जाति से संबंधित हैं। खट्टा प्रहलादपुर के दो लोग आए दिन उनकी शिकायत करते हैं और कॉलेज की छवि खराब करने की साजिश रचते रहते हैं। शैक्षिक वातावरण खराब करते हैं। कक्षा दस का छात्र रोल नंबर लेने नहीं आया । उन्होंने एडीएम को झूठी शिकायत कर दी। एडीएम ने जांच कराई को शिकायत झूठी पाई गई। तभी से दोनों लोग उससे रंजिश रखते हैं। 15 फरवरी को वह कॉलेज से घर जा रहा था। नहर पुल के पास दोनों लोगों ने उन्हें रोक लिया और गली गलौच कर जाति सूचक शब्द कहे। उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं गोली से उड़ाने की धमकी दी। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया। उन्होंने चांदीनगर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने खेकड़ा सीओ आरपी सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें