फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के विवाद में परिचालक से भिड़ा यात्री, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के दिल्ली बस स्टैंड पर मंगलवार की सुबह टिकट के रुपये को लेकर एक यात्री और परिचालक के बीच विवाद हो गया। इस दौरान यात्री ने परिचालक से हाथापाई की कोशिश की। परिचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस यात्री को अपने साथ ले गई। हालांकि बाद मेें उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

हरेंद्र निवासी शामली बड़ौत डिपो की बस मेेें परिचालक है। मंगलवार की सुबह जैसे ही वह बुढ़ाना के लिए चला तो यात्रियों का टिकट काटते समय उसका एक यात्री से विवाद हो गया। परिचालक हरेंद्र का आरोप था कि यात्री टिकट के रुपये कम दे रहा था। उसने विरोध किया तो उसने मारपीट की कोशिश की। जबकि यात्री का कहना था कि बुढ़ाना के लिए उसने 50 रुपये टिकट के लिए दिए, लेकिन परिचालक ओर मांग रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यात्री को पकड़कर अपने साथ ले गई। हालांकि बाद मेें उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई, जिस कारण उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें