बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से मायके में आई महिला का पड़ोसी युवक बहला-फुसला कर अपहरण करके ले गया। महिला के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी युवक के परिजनों ने घर में घुसकर पिता के साथ मारपीट की और छोटी बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
बड़ौैत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को बताया कि मार्च माह में उसने अपनी बेटी की शादी की। अब वह ससुराल से मायके में आई हुई थी। दो दिन पहले पड़ोसी युवक बेटी का बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया। उसने बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को आरोपी युवक के परिजनों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। साथ ही छोटे बेटी को भी उठा कर ले जाने की धमकी देकर चले गए। इस वारदात के बाद से परिवार भयभीत है। उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।