फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूकर के हमले में घायल किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बे में आठ माह पूर्व सूकर के हमले से घायल किसान कृष्णपाल की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार की महिलाओं में मौत की सूचना पर कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

दोघट निवासी अनिरुद्ध ने बताया कि उसके पिता 53 वर्षीय किसान कृष्णपाल 21 फरवरी 2018 को खेत में पानी चलाने गए थे। वहां पर जंगली सूकर ने उन पर हमला बोल दिया। पैर को फाड़ दिया था। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। आठ माह से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसने यह भी बताया कि सूकर के हमले के बाद उन्हें कैंसर भी हो गया था। शनिवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को उसका शव कस्बे में पहुंचे। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें