बड़ौत (बागपत)।
जौनमाना गांव में दीवार विवाद के चलते दो पक्षों में मंगलवार की देर शाम मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी।
जौनमाना गांव में संजीव अपनी दीवार बना रहा था। तभी पड़ोसी दीपक से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इससे गांव के लोगों मेें अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस को देखकर लड़ रहे लोग भाग निकले, लेकिन दो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस घटना में मामूली चोटें आई हैं। बाद मेें दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।