फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक में अत्यधिक मवेशी भरने से एक मवेशी की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली गांव के पास एक टाटा मैजिक मेें अत्यधिक मवेशी भरने से एक मवेशी की मौत हो गई। सड़क पर खून देखकर लोगों ने जमकर हंगामा किया और चालक की जमकर पिटाई की। हंगामे के दौरान चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। बुधवार को बागपत से एक टाटा मैजिक मेें एक दर्जन से अधिक मवेशी भरकर चालक बड़ौत की तरफ आ रहा था। इस दौरान एक मवेशी की दम घुटने से मौत हो गई। बड़ौली गांव के पास सड़क पर खून देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने टाटा मैजिक चालक को रुकवाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने चालक इमरान की जमकर पिटाई भी की। इस दौरान हंगामा होने पर टाटा मैजिक चालक वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। लोगों ने इस पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें