फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चे का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के फतेहपुर पूठी गांव से संदिग्ध हालात में लापता हुए पांच वर्षीय लक्की का शव तालाब से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस ने कहा बच्चे की मौत कैसे हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम मनोज दलित का पांच वर्षीय पुत्र लक्की अचानक लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कही कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि बाइक सवार युवक लक्की का अपहरण कर ले गए। इस पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक बागपत जयप्रकाश सिंह, एएसपी, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा व बिनौली पुलिस सहित कई थानों का पुलिस फोर्स गांव में पहुंचा ओर देर रात्रि तक लक्की की तलाश में सारा जंगल छान मारा, लेकिन उसका कही कोई पता नही चला। छह घंटे की छानबीन के बाद पुलिस और ग्रामीणों को उसके घर के पास स्थित तालाब में एक बच्चे का शव तैरता दिखाई दिया। शव को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया तो उसके चेहरे को मछलियों ने खुर्द बुर्द किए था। मनोज ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र लक्की के रूप में की। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पिता मनोज मां सुनीता व अन्य परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। पुलिस ने कहा प्रथम दृष्टया खेलते-खेलते तालाब में गिरकर डूब जाने से मौत का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें