फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अदालत में पिछले 17 साल से तारीख पर न आने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसको कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस उसके मकान की कुर्की करने के लिए गई थी। तभी पुलिस को उसे पकडने में सफलता मिल गई।
विज्ञापन

हाईवे स्थित शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास वर्ष 1998 में सड़क हादसा हुआ था। इस मामले में आरोपी रहीसुद्दीन निवासी पाबी (गाजियाबाद) के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया था। उसकी कोर्ट से जमानत हो गई थी। उसके बाद आरोपी एसीजेएम कोर्ट में तारीख पर नहीं गया। उसके कोर्ट से गैर जमानती वारंट हो गए थे। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोर्ट ने आरोपी के मकान की कुर्की करने की अनुमति पुलिस को दे दी थी। कोतवाली एसआई बाजीलाल भास्कर का कहना है कि आरोपी रहीसुद्दीन के मकान की कुर्की करने के लिए गए थे। इससे पहले ही घर के पास से आरोपी रहीसुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उसको कोर्ट में पेश किया।

कासिमपुर खेड़ी स्टेशन के पास
जुआं पर छापा, चार पकड़े
बागपत। कासिमपुर खेड़ी स्टेशन के पास कुछ लोग जुआं खेल रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापामारी की। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी कासिमपुर खेड़ी निवासी सतेंद्र, इरफान, शरीफ, पंकज है। उसके पास से नगदी और अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें