फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में तीन माह पूर्व हुई फायरिंग में एक की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में 29 अक्तूबर 2017 में रामबीर के घर पर फायरिंग हुई । इसमें अमित पुत्र वीरसैन निवासी बावली रोड बड़ौत की मौत हो गई और इसमें सुदेश, रामबीर घायल हुए थे। जबकि दूसरे पक्ष का दादू पुत्र महीपाल भी गोली लगने से घायल हुआ । इस मामले में चार लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, लेकिन गोली लगने से घायल दादू का इलाज चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार की रात दादू पुत्र महीपाल निवासी हिलवाड़ी को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले में पांच लोग जेल जा चुके हैं। कोतवाली प्रभारी हरे राम ने बताया कि पांच लोग अभी भी फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें