बिजरौल रोड पर ट्रांसफार्मर में लगी आग
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल रोड पर रखे ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से लोगों में भगदड़ मच गई। किसी तरह बिजली कट कराकर लोगों ने ट्रांसफार्मर के चारों ओर लगी आग पर रेत व पानी डालकर काबू पाया।
आग लगने से आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई और बिजली कट कराई गई, लेकिन इसके बाद भी ट्रांसफार्मर के चारों ओर आग लगी रही। लोगों ने साहस कर रेत व पानी डालकर आग पर काबू पाया और ट्रांसफार्मर भी बच गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।