बेटे के अपहरण की धमकी, दहशत
बागपत। शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी मोहम्मद जामीन ने बताया कि कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं और आए दिन उसके साथ गाली-गलौच कर झगड़ा करते हैं। आरोपी उसके बेटे का अपहरण करने की धमकी दे रहे हैं। इससे वह काफी भयभीत है। उसने शुक्रवार को कोतवाली पर पहुंचकर अपने बच्चों की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रहस्यमय ढंग से महिला लापता
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला 21 नवंबर को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने शुक्रवार को कोतवाली पर पहुंचकर उसकी बरामदगी की मांग की है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु का कहना है कि महिला को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
महिला को पति से जान का खतरा
बागपत। शहर निवासी महिला मुनेश ने बताया कि उसका पति उसकी पिटाई करता है। आरोपी उसको मारने की फिराक में है। उसने एसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।