फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी में मीटर रीडरों को ग्रामीणों व कोल्हु संचालकों ने दौडाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लुहारी गांव मेें कोल्हू संचालकों से बिजली के मीटर रीडिंग के नाम पर अवैध वसूली करने का प्रयास कर रहे मीटर रीडरों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अफसरों से मीटर रीडरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बिजली मीटर की रीडिंग के नाम पर हर महीने मीटर रीडर विद्युत निगम को लाखों का नुकसान पहुंच रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण लगातार मीटर रीडरों के खिलाफ विभागीय अफसरों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे मीटर रीडरों के हौसले बुलंद हैं। इसी के चलते बुधवार को लुहारी गांव में स्थित कोल्हू संचालकों के यहां पर बिजली के मीटर की रीडिंग लेने पहुंचे रीडरों ने जब कोल्हू संचालकों से रुपये मांगे तो उनका गुस्सा फूट गया। इसकी सूचना पर ंग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मीटर रीडरों को दौड़ लिया। कोल्हू संचालकों ने कहा हर साल निगम से गन्ना सीजन के दौरान अस्थायी कनेक्शन लिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद मीटर रीडर उनसे जबरन अवैध वसूली करते हैं। विरोध करने पर झूठी एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। इसें सुधीर, रामकिशन, अमरपाल, सहदेव, पंकज, नीरज, प्रवीण, हरेंद्र, संजीव आदि रहे। दूसरी तरफ एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने कहा अवैध वसूली बर्दास्त नहीं होगी। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें