फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन


बागपत। खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में प्लाट में कार्य कर रही महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर बुरी तरह से पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक शराब के नशे में थे। दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर मारपीट करते हुए उस तमंचा सटा दिया था। बचाव में आए बेटे के साथ भी मारपीट की। उसके शोर मचाने पर काफी लोग इकट्ठे हो गए थे। उनको देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। इससे वह काफी भयभीत है। खेकड़ा थाने पर शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी दफ्तर पर पहुुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी जय प्रकाश ने खेकड़ा पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें