लापता किसान की बरामदगी को एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
बागपत। वाजिदपुर गांव से किसान पिछले 10 दिन से रहस्यमय ढंग से लापता है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने उन्हें बरामद नहीं किया। इसके विरोध में शुक्रवार को काफी लोगों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
वाजिदपुर निवासी राजेश ने बताया कि उसके चाचा काले (50) अविवाहित हैं। 29 अगस्त को साढ़े आठ बजे घर पर घेर में जाने के लिए बोलकर गए थे। चाचा न घेर में पहुंचे और न ही घर लौटे। इंतजार करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन बड़ौत कोतवाली से शिकायत की। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं है। उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। इसके विरोध में उन्होंने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। उनकी पुलिस से नोकझोक हुई। पुलिस अफसरों ने किसान को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जीत सिंह, जयवीर, जगत सिंह, प्रमोद, आजाद, नीटू, राजीव, अनिल, राकेश, हरेंद्र, सुनील, सतीश, अमित मौजूद रहे।