फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटते ही फिर दी परिवार को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड स्थित एक चिकित्सक के बेटे का छह माह पहले फिरौती के लिए अपहरण और जान से मरने के मामले में जेल से छूटकर आए दो आरोपियों ने धमकी दी कि यदि मुकदमे में गवाही दी तो जान से मार देेंगे।
विज्ञापन

13 अप्रैल 2018 को बिनौली रोड स्थित आर्यन पुत्र स्व. डॉ. नरेंद्र का चार युवकों ने फिरौती के लिए अपहरण किया। वाजिदपुर के जंगल में एक नलकूप से उसे पुलिस ने बरामद किया। इस मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को नामजद किया। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। हाल में न्यू राम नगर निवासी अरुण और गुलजार उर्फ विजय न्यायालय से जमानत पर बाहर आने के बाद आर्यन व उसकी मां डॉ. उर्मिला को धमकी दे रहे हैं कि यदि इस मामले में गवाही दी तो जान से मार देंगे। इसे लेकर परिवार भयभीत है। इस संबंध में कोतवाली पर डॉ. उर्मिला ने तहरीर दी। पुलिस ने धमकी देने वालों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें