फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख हड़पने के लिए इकरारनामाशुदा जमीन का दूसरे के हक में कर दिया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। इकरारनामा शुदा जमीन का बैनामा कर तीन लाख रुपये हड़पने के मामले में थाना सादाबाद में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

महावीर गली विनोबा नगर सादाबाद निवासी श्याम गुप्ता पुत्र शांती स्वरूप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने 27 मार्च 2018 को पुष्पा देवी पत्नी ओमप्रकाश, सोनू, विकास पुत्रगण ओमप्रकाश निवासी विनोबा नगर से एक प्लाट का इकरारनामा कराया था।

यह प्लॉट सलेमपुर रोड पर है। इस प्लॉट का सौदा 12 लाख 70 हजार रुपये में तय हुआ था। उसने तीन लाख रुपये का चेक इकरारनामा के समय दिया था। बैनामा की तिथि 27 मार्च 2019 तय हुई थी। शेष धनराशि बैनामा के समय देना तय हुआ था, लेकिन इन लोगों की नीयत में फर्क आ गया। यह लोग उसके तीन लाख रुपयों को हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकरारनामाशुदा जमीन का बैनामा 14 सितंबर को सरोज पत्नी लक्ष्मण सिंह निवासी पशु अस्पताल के सामने विनोबा नगर के हक में कर दिया गया, जबकि इकरारनामा की जानकारी सरोज और उसके पति लक्ष्मण सिंह पुत्र घमंडी लाल को थी। पुष्पा देवी, उसका लड़का और लक्ष्मण सिंह पूर्व में पड़ोसी और एक ही परिवार के हैं। प्रार्थी का पैसा हड़पने के लिए इकरारनामा की जानकारी होते हुए बैनामा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें